प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 6 -- जिला पंचायत से बनी सड़क की मरम्मत नहीं हो रही है। मरम्मत के अभाव में 15 साल से बदहाल सड़क पर चलने वाले राहगीर आएदिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। समस्या को लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी गंभीर नहीं हैं। स्थानीय बाजार से पूरे तुलसी होकर बाबूगंज-बढ़नी मार्ग को जोड़ने वाली सड़क 15 साल पहले जिला पंचायत निधि से बनी थी। सड़क निर्माण के बाद से मरम्मत को लेकर लापरवाही बरती गई। 15 साल से अधिक समय बीत गया। क्षतिग्रस्त सड़क आज भी उसी हालत में पड़ी है। बदहाल सड़क पर कई गांवों के लोगों का आना जाना है। इसी सड़क पर अक्सर चलकर लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। समस्या को लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी गंभीर नहीं हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद जनप्रतिनिधियों ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। समस्या आज तक जस की तस बनी है। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंत...