औरंगाबाद, जनवरी 21 -- दाउदनगर-बिहटा-अरवल-औरंगाबाद रेलवे लाइन के शीघ्र निर्माण और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर रेलवे संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव के नेतृत्व में निकाली गई जन चेतना संघर्ष पदयात्रा दाउदनगर पहुंची। लगभग 155 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा का उद्देश्य क्षेत्र की लंबे समय से लंबित रेल परियोजना को लेकर सरकार और रेलवे प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराना है। सभा को संबोधित करते हुए मनोज सिंह यादव ने कहा कि बिहटा-औरंगाबाद रेलवे लाइन का विचार दशकों पहले सामने आया था और इसके लिए लगातार जनआंदोलन चलता रहा है। लंबे संघर्ष के बाद सर्वे और डीपीआर की प्रक्रिया पूरी हुई तथा परियोजना को चरणबद्ध स्वीकृति भी मिली, लेकिन इसके बावजूद अब तक जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू नहीं होना चिंता का विषय है। रेलवे लाइन के न...