बांदा, जनवरी 25 -- बांदा। संवाददाता शहर के इंदिरा नगर में अब स्थानीय लोगों को बेहतर पार्क की सुविधाएं मिलेंगी। दशकों पूर्व आबाद हुई इस कालोनी में बने तो 15 पार्क हैं, पर सभी बदहाल थे। सदर विधायक व नगर पालिका चेयरमैन ने रविवार को यहां दो पार्कों का लोकार्पण किया। ये 40-40 लाख लागत से विकसित किए गए हैं। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व चेयरमैन मालती गुप्ता ने संयुक्त रूप से शहर के वार्ड-31 इंदिरा नगर में दो पार्कों का शिलान्यास किया। इसी तरह वार्ड-22 निम्नीपार मढ़ियानाका में बुंदेलखंड विकास निधि से निर्मित दो सीसी रोड़ों व नगर पालिका से निर्मित महामाई मंदिर के नवनिर्मित द्वार, आरएसएस के पूर्व जिला संघ चालक रमाशंकर श्रीवास्तव के नाम से मार्ग का नामकरण कर सीसी रोड का लोकार्पण किया। दोनों वार्डों में नगरवासियों के साथ अन्य होने वाले विकास कार्यों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.