इस्लामाबाद, मई 19 -- पाकिस्तान की मांग के बाद भारत ने सीजफायर स्वीकार किया है। फिलहाल दोनों तरफ से सीमा पर शांति है, लेकिन अब भी पाकिस्तान 'ऑपरेशन सिंदूर' की मार से बौखलाया हुआ है। यही वजह है कि अब वह दशकों तक भारत के खिलाफ लड़ते रहने की बात कर रहा है। पाकिस्तानी सेना की प्रचार यूनिट आईएसपीआर के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने फिलिस्तीन और इजरायल का जिक्र करते हुए भारत को गीदड़भभकी दी है। उन्होंने कहा, 'सच यह है कि भारत अमेरिका नहीं है और पाकिस्तान अफगानिस्तान नहीं है। इसी तरह भारत इजरायल भी नहीं है और पाकिस्तान फिलिस्तीन भी नहीं है।' अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि हम भारत की वर्चस्व की जंग के आगे नहीं झुकेंगे। इस बात को भारत जितनी जल्दी समझेगा, उतनी ही जल्दी क्षेत्र में शांति स्थापित हो जाएगी। इस तरह पाकिस्तानी सेना ने फिर से गीदड़भभक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.