प्रयागराज, अप्रैल 12 -- राजरूपपुर की मौसम विहार कॉलोनी में शनिवार को पारिवारिक विवाद के बाद दवा व्यापारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। गोली बड़े बेटे के पैर में लगी। वह घायल हो गया। परिवार में हड़कंप मच गया। उसे धूमनगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची धूमनगंज पुलिस ने व्यापारी को हिरासत में ले लिया। वहीं, लाइसेंसी पिस्टल को भी कब्जे में ले लिया। देर रात तक इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि दवा व्यापारी विवेक दुआ का पारिवारिक विवाद चल रहा है। वह परिवार से अलग राजरूपपुर स्थित एक किराए के फ्लैट में छोटे बेटे के साथ रहता है। उनकी पत्नी, बड़ा बेटा और बेटी कॉलिंदीपुरम स्थित मौसम विहार कॉलोनी में रहते हैं। बताया जाता है कि शनिवार को दवा व्यवसायी की पत्नी, बेटा, बेटी व अन्य रिश्तेदा...