मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। साहेबगंज निवासी दवा व्यवसायी विजय कुमार शर्मा पर अपराधियों द्वारा किए गए जानलेवा हमले की विश्वकर्मा समाज ने निंदा की है। विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा ने शनिवार को दवा व्यवसायी विजय कुमार शर्मा से घटना की विस्तृत जानकारी ली। शुक्रवार को दवा व्यवसायी पर अपराधियों ने हत्या की नियत से फायरिंग की थी। कहा कि घटना के दो दिन के बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। डॉ. विश्वकर्मा ने घटना कि उच्चस्तरीय जांच कर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...