हाथरस, मई 20 -- सादाबाद। रविवार की रात चोरों ने प्रकाश नगर में दवा विक्रेता के बंद मकान को खंगाल डाला। चोर ताले चटका कर मकान से लाखों रूपये के आभूषण व नगदी चोरी कर ले गए। इस मामले में सादाबाद कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मुरसान रोड स्थित प्रकाश नगर में दवा कारोबारी देवेद्र मोहन गुप्ता पुत्र स्व. मदन मोहन गुप्ता का मकान है। देवेंद्र मोहन अपनी पुत्रवधू व बेटे के साथ 18 मई को वह अपनी भतीजी की शादी में अलीगढ़ गए हुए थे। घर का बाहर से ताला लगा हुआ था। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर उनके घर में प्रवेश कर लिया। चोरों ने दरवाजे आदि को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी देवेंद्र मोहन के 19 मई की रात करीब दो बजे लगभग वापस लौटने पर हुई। देवेंद्र ने बताया कि जब वह घर वापस आए तो उन्हें मकान का ताला टूटा हुआ मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.