प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 2 -- रखहा। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से शनिवार सुबह 10 बजे दवा लेने बाजार गई 16 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। दो दिन तक वापस घर न लौटने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों ने संबंधित रिश्तेदारों व आसपास के परिचितों के यहां तलाश की लेकिन किशोरी का कुछ भी पता नहीं चला। रविवार को किशोरी की बड़ी बहन की तहरीर पर दिलीपपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष दिलीपपुर बलराम सिंह ने बताया कि किशोरी की तलाश में तीन सदस्यीय टीम गठित कर उसकी तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...