पीलीभीत, फरवरी 16 -- पीलीभीत। बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग चार लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली। परिवार दवाई लेने के लिए दो दिन पूर्व दिल्ली गया था। रविवार सुबह वापस आने पर चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम के अलावा एसओजी ने भी पहुंचकर जांच की। पुलिस घटना के खुलासे का प्रयास कर रही है। सदर कोतवाली क्षेत्र के तिरुपति गोल्डन पार्क निवासी दीक्षा अग्रवाल पत्नी धीरज अग्रवाल ने बताया कि उनके पति किराना व्यापारी है। उनके पति की न्यूरिया में किराना की दुकान है। उनके पति बीमार रहते हैं। वह अपने पति के साथ दवाई लेने के लिए दिल्ली 13 फरवरी को गई थी। दवाई लेकर रविवार सुबह चार बजे वह लोग वापस आए। घर में आने के बाद देखा तो मुख्य दरवाजा तो बंद था। चोरों ने अंदर के दरवाजे का ताला तोड़ दिया और घर में घुस गए। इसके बाद अलम...