बदायूं, जनवरी 30 -- इस्लामनगर, संवाददाता। ऑटो और ट्रैक्टर की टक्कर में घायल हुए युवक की मौत हो गई। युवक ऑटो में सवार होकर दवा लेने जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव अल्लेहपुर के पास हुआ। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सिद्धपुर कैथोली निवासी लालू यादव पुत्र साधू सिंह 34 वर्ष, ऑटो में सवार होकर दवा लेने संभल जिले के बहजोई जा रहे थे। जैसे ही ऑटो अल्लेहपुर के पास पहुंचा, तभी एक ट्रैक्टर ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लालू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल पास होने के कारण एंबुलेंस उन्हें संभल जिले के बहजोई अस्पताल ले ...