भदोही, फरवरी 14 -- भदोही, संवाददाता। सुरियावा थाना क्षेत्र के पकरी कला चौराहे पर बाइक के धक्के से 60 वर्षीय बटकई देवी की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुरियावां थाना क्षेत्र के भिखारी रामपुर गांव निवासी भुल्लन पाल की पत्नी बुटकाई देवी घर की एक महिला के साथ दवा लेने के लिए पैदल ही पकरी कला चौराहे की तरफ गई थी। वापस आते समय तेज रफ्तार बाइक चालक ने महिला को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे वह सड़क पर गिर पड़ी। सिर और शरीर में गंभीर चोट आने पर आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए सीएससी सुरियावां ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल ज्ञानपुर के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान वृद्ध की शुक्रवार की शाम मौत हो गई। मामले में पुलिस ने परिवार ...