बस्ती, फरवरी 21 -- बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने दवा लेने गए व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के परसा बोधी निवासी धर्मेन्द्र कुमार का आरोप है कि बीते 18 फरवरी को वह दवा लेने नगहरा चौराहे पर गया था। आरोप है कि इस दौरान विपक्षियों ने जातिसूचक व अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी अंश दुबे, विकास दुबे और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...