बरेली, मार्च 25 -- नवाबगंज। निजी अस्पताल से दवा लेने आए ग्रामीण अचानक सड़क पर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव लेकर घर चले गए। बीसलपुर के देवरिया गांव के पूरनलाल (51 वर्ष) हिमाचल प्रदेश में एक प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करते थे। सोमवार को वह कस्बे के एक निजी अस्पताल से दवाई लेने आए थे। सुबह सात बजे वह ब्लॉक कार्यालय के सामने सरकारी हैंडपम्प पर मुंह धो रहे थे। अचानक उन्हें चक्कर आ गया और वह सड़क गिर गए। इससे पहले कि लोग उन्हें लेकर अस्पाल जाते उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले उसका पंचनामा भरा। लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने शव को उनके सुपुर्द कर दिया। बाद में परिजन शव लेकर घर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.