फिरोजाबाद, फरवरी 16 -- चिकित्सक के पास दवा लेने आई वृद्धा की अचानक तबीयत बिगड़ने पर अचेत हो गई। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मुन्नी देवी (70) निवासी मोहम्दाबाद नीम करौरी फर्रुखाबाद 15 फरवरी की शाम पक्का तालाब स्थित एक डॉक्टर के पास दवा लेने आई थी। लेकिन डॉक्टर की दुकान बंद होने के चलते वह बैठ गई। अचानक से तबीयत बिगड़ गई। वह अचेत हो गई। पुलिस ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार का कहना है कि वृद्धा साध्वी वेशभूषा में थी। उसके बैग में मिले अभिलेखों के आधार पर उसकी पहचान मुन्नी देवी के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...