छपरा, फरवरी 21 -- मांझी। छपरा-बलिया रेलखंड के मध्य स्थित मांझी हाल्ट के समीप से गुरुवार की रात बरामद शव के मामले में मृतक की पत्नी नीलम कुमारी ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर अपने पति की अज्ञात अपराधियों द्वारा हत्या कर के साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को रेल पटरी पर रख दिये जाने की बात कही है। आवेदन में मृतक की पत्नी नीलम कुमारी ने कहा है कि मेरे पति दवा प्रतिनिधि का काम करते थे। प्रतिदिन की तरह 18 फरवरी को भी अपने घर से हीरो स्प्लेंडर बाइक से छपरा सिवान एवं दूर ग्रामीण क्षेत्र में दवा का बकाया पैसा वापस कर घर आ रहे थे। इसी बीच अज्ञात अपराधियों द्वारा मेरे पति की हत्या कर साक्ष्य मिटाने की नीयत से मांझी पुरानी रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पर रख दिया गया। मेरे पति की हत्या की सूचना मांझी पुलिस के द्वारा मुझे दी गई। सूचना मिलने के बाद जब ...