सासाराम, जनवरी 8 -- दावथ, एक संवादाता। मलियाबाग में गुरुवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दवा दुकान में छापामारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवा को जब्त किया है। मामले में पुलिस ने दवा दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजियार ने बताया कि मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम का गठन कर क्षेत्र के मलियाबाग-आरा रोड स्थित सरपंच मेडिकल स्टोर के मालिक 26 वर्षीय रजनीश कुमार को दुकान में प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन डॉल्फिन 29 पीस, लिफोर्ट 880 पीस, एवील 260, टेंपल तथा डिस्पोवेन 50 पीस बरामद कर दवा दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया है। जब्त नशीली दवाओं की सूची तैयार कर जिला औषधि निरीक्षक को भेज दी गई है। वहीं गिरफ्तार दवा दुकानदार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष के साथ गौतम कुमार, एएसआई राजीव कुम...