गढ़वा, दिसम्बर 12 -- मझिआंव। मेन रोड तीन मुहान स्थित गुप्ता मेडिकल दुकान में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। प्राथमिकी दर्ज के लिए मेडिकल स्टोर के मालिक श्रवण गुप्ता ने थाना में आवेदन दिया है। भुक्तभोगी ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह बुधवार को भी दुकान बंद कर घर चले गए। गुरुवार सुबह दुकान खोलने के बाद इधर-उधर दवा फेंका हुआ पाया। उसपर चोरी का शक होने पर दराज जांच की तो उसमें रखे रुपये गायब थे। थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो ने बताया कि आवेदन के आलोक में लोहारपुरवा गांव के युवक को पकड़ा गया है। उसके पास से कुछ राशि बरामद हुई है। उससे पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...