जहानाबाद, अप्रैल 7 -- एक ही रात तीन जगहों पर चोरी की घटना से व्यवसायियों में दहशत बाजार में पुलिस की नियमित गश्ती की मांग मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के टेहटा बाजार मे रविवार की रात एक दवा दुकान और दो गुमटी में चोरी हो गई। बाजार के मेला रोड स्थित खुशबू मेडिकल हॉल में दरवाजा तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए मूल्य की चोरी कर ली। इस संबंध में दुकान मालिक प्रदीप कुमार ने बताया कि सुबह पहुंचा तो देखा कि दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। दवा इधर-उधर बिखरे हुए थे। काउंटर पर रखे 15 हजार और लगभग 20 हजार रुपए की दवा चोर लोग ले गए। इस संबंध में अज्ञात चोरों के विरुद्ध में आवेदन दिया गया है। सूचना के बाद टेहटा थाने की पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसी रोड में स्थित एक गुमटी में भी चोरी कर ली गई जानकारी के अनुसार राजू चौधरी के गुमटी में चोरों ने चोरी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.