मोतिहारी, जनवरी 11 -- अरेराज, निज प्रतिनिधि । विभागीय निदेश के आलोक में शनिवार को सहायक औषधि नियंत्रक, पूर्वी चंपारण से प्राप्त निर्देश के तहत अरेराज थाना के सहयोग से संयुक्त रुप से अनुमंडलीय रेफरल अस्पताल, अरेराज के नजदीक संचालित दवा दुकानों की जांच मेडिकल टीम ने की। इस दौरान प्रभात कुमार पांडे द्वारा संचालित औषधि प्रतिष्ठान माँ अम्बे मेडिकल व धीरज कुमार तिवारी द्वारा संचालित औषधि प्रतिष्ठान की जांच की गई। औषधि निरीक्षक सागर मल सोनी ने बताया कि दोनों प्रतिष्ठान अनुज्ञप्ति विहीन पाई गई I जिसको लेकर दोनों प्रतिष्ठान की सभी लाखों रुपये की औषधियाँ जब्त की गई है I बताया कि मे. अम्बे मेडिकल से दो संदिग्ध औषधि व बेनामी प्रतिष्ठान से लायी गयी एक संदिग्ध औषधि नमूना की गुणवता जांच के लिए नमूना लिया गया है जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा I ज...