दरभंगा, जनवरी 1 -- कुशेश्वरस्थान में एक दवा दुकानदार ने अपने को चिकित्सक बता डॉक्टर से इलाज कराने आये किशोर मरीज का इलाज किया, जिससे उसकी जान चली गई। दुकानदार के इलाज शुरू करते ही मरीज की स्थिति नाजुक होते देख दुकानदार ने मरीज सहित परिजनों को बहाना बनाकर अपनी दुकान से बाहर कर दुकान बंद कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार सम्राट चौक पर चल रहे भारत मेडिकल हॉल के भवन में डॉ. भगवान दास के क्लिनिक पर मंगलवार की रात इलाज के दौरान एक किशोर की मौत हो गई। मृतक उसड़ी पंचायत के बड़की कोनिया निवासी सत्य नारायण राम का 13 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार राम था। किशोर की मौत होने पर इलाज कर रहे दुकानदार ने किशोर के परिजनों को मरीज को पीएचसी में ले जाने का झांसा देकर सभी को क्लिनिक से बाहर निकाल दिया और दरवाजा बंद कर ताला मारकर फरार हो गया। मृतक की चाची मंजू देवी ने...