फिरोजाबाद, जनवरी 20 -- थाना मक्खनपुर में रहने वाली महिला को आगरा से दवा दिलाने के नाम पर एक परिचित ने छेड़छाड़ की। महिला ने इस मामले में थाना रसूलपुर में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना मक्खनपुर के एक गांव में रहने वाली महिला का कहना है कि वह सोमवार को दवा लेने के लिए आगरा जा रही थी। इस दौरान उसका एक परिचित दुर्गा नगर निवासी अरुण आया तथा बातचीत करने लगा। महिला ने आगरा दवा लेने जाने की बात कही तो उसने कहा कि उसके बेटे की बहू का इलाज भी आगरा में हुआ है। तुम्हें ले चलता हूं , वहीं दिखा दूंगा। इस पर भरोसा कर महिला उसके साथ बस में बैठकर आगरा गई तो वह रास्ते में छेड़खानी करने लगा। महिला के विरोध के बाद भी नहीं माना। आरोप है कि लौटते वक्त भी वह महिला के साथ बस से ही लौटा तथा छेड़खानी की। महिला ने इस मामले में अरुण के खिलाफ थाना रसूलपुर में मुकदमा दर्...