भागलपुर, फरवरी 11 -- रेफरल अस्पताल में मंगलवार को एमडीए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सक डॉ. कुंदन भाई पटेल ने फाइलेरिया एवं एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर की। यह कार्यक्रम 17 दिनों तक रेफरल अस्पताल सहित पूरे क्षेत्र में चलेगा। अस्पताल में भी दवा वितरण किया जाएगा तथा इसके लिए एमडीए कॉर्नर बनाया गया है। बुधवार को 140 आंगनबाड़ी केंद्रों पर मेगा शिविर लगाया जाएगा, जिसमें जीविका के सभी घरों के लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...