मेरठ, जनवरी 6 -- बनियापाड़ा में दवा कारोबारी के मकान में 25 लाख की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पड़ोसी अज्जू समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चोरी हुए जेवर और घड़ी बरामद की है। अज्जू ने पांच दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की पटकथा रची। पुलिस ने सीसीटीवी सार्विलांस से घटना का खुलासा किया है। तीन जनवरी को बनियापाड़ा में फतेह मस्जिद निवासी खुर्रम मंजर बहन के घर पत्नी और बच्चों को लेकर गए थे। इस बीच छत के रास्ते जाल काटकर चोर घर में घुस आए। तीन सोने के सेट, अंगूठी, चेन व अलमारी में रखे ढाई लाख रुपये चोर ले गए। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पड़ोसी अज्जू समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.