मेरठ, दिसम्बर 2 -- रजबन बड़ा बाजार निवासी दवा कारोबारी के घर रविवार देररात बदमाशों ने धावा बोल दिया। ताला तोड़कर बदमाश अंदर घुसे और 1.20 लाख रुपये की नकदी लूट ली। स्कूटी लेकर बदमाश फरार होने लगे तो ऐन मौके पर दवा कारोबारी पहुंच गए। एक बदमाश का पीछा किया, लेकिन वह निकल भागा। अन्य बदमाश स्कूटी लेकर फरार हो गए। बदमाश जिस बाइक पर आए थे, उसे मौके पर छोड़ गए। पुलिस मौके पर दौड़ी और बाइक को कब्जे में लिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। तरुण अरोड़ा रजबन बड़ा बाजार में रहते हैं। रजबन में ही इनका मेडिकल स्टोर है। 30 नवंबर की रात तरुण परिवार के साथ मुजफ्फरनगर एक शादी समारोह में गए थे। घर पर मां अकेली थी। तरुण ने मकान का ताला बाहर से बंद कर दिया था और मुजफ्फरनगर चले गए। रात करीब एक बजे तरुण घर लौटे तो मकान का गेट खुला था। एक बदमाश अंदर...