वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के एमसीएच विंग में काउंटर का विवाद थम नहीं रहा है। दरअसल ये पूरा विवाद दवा काउंटर के लिए हुआ है। 2022 में कमेटी ने यहां दवा काउंटर खोलने का निर्णय लिया था। इसी के लिए काउंटर खाली कराया गया था। एमएस प्रो. केके गुप्ता का कहना है कि बार-बार नोटिस देने के बाद भी इस जगह को खाली नहीं किया जा रहा था। अब स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग को दूसरी जगह दे दी गई है। जबकि विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता राय का कहना है कि हमें कोई नोटिस नहीं दिया गया। जो जगह दी गई है, वहां पर पहले से ही काफी भीड़ है। बीएचयू के एमसीएच विंग में पीपीटी-सीटी (प्रिवेंशन ऑफ पैरेंट टु चाइल्ड ट्रांसमिशन ऑफ एचआईवी/एड्स) और एसटीआई (सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन) काउंटर पर प्रो. गुप्ता और प्रो. संगीता राय के बी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.