मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दवा कंपनी के रीजनल हेड शशि शेखर कुमार के दो बैंक खाते से साइबर शातिरों ने कई बार में 42 हजार रुपये उड़ा लिए। घटना बीते नौ फरवरी की रात 12 से एक बजे के बीच की है। इस संबंध में पटना के बिहटा थाना के पैनाल और वर्तमान में गोबरसही निवासी पीड़ित ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। घटना के बाद पीड़ित ने 1930 पर कॉल कर शिकायत की। इसके बाद 32 हजार रुपये को होल्ड करा दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...