बरेली, फरवरी 21 -- अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक से जा रहे दवा कंपनी के एरिया मैनेजर की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। इज्जतनगर में बसंत विहार कॉलोनी निवासी 37 वर्षीय नरेश यादव की गुरुवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके भाई कुलवंश ने बताया कि नरेश गुरुवार रात बाइक से घर लौट रहे थे। मिनी बाईपास पर विपिन अस्पताल के पास किसी भारी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इस हादसे में नरेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उनके परिवार में पत्नी चंदा और दो बच्चे हैं। नरेश एक दवा कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।...