कानपुर, दिसम्बर 26 -- कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी का रिटेल केमिस्ट डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन एवं फुटकर दवा व्यापार मंडल ने कानपुर आगमन पर स्वागत किया। बिरहाना रोड दवा बाजार का मंत्री ने भ्रमण किया। व्यापारियों ने दवा व्यापार से संबंधित समस्याओं का ज्ञापन भी दिया। महामंत्री राजेन्द्र सैनी ने दवा कंपनियों की मनमानी समेत कई समस्याओं के बारे में जानकारी दी। नंदकिशोर ओझा ने कहा कि पूरे देश में दवाओं की अधिकतम एमआरपी एक समान होनी चाहिए। प्रवीण वाजपेयी ने एक्सपायरी दवाओं के निष्पादन पर गंभीर चिंता व्यक्त की। कहा कि दवाओं को न तो फेंका जा सकता है न जलाया जा सकता है। यहां लालू मित्तल, संजय मेहरोत्रा, राजेश भसीन, हरविंदर सिंह भल्ला, रोहित टंडन, अशोक अग्रवाल, राजेश गुप्ता, दीपक निगम, संचित गुप्ता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...