कोडरमा, मई 19 -- झुमरीतिलैया, निज प्रतिनिधि। झुमरीतिलैया के पानी टंकी रोड स्थित बेलाटांड़ विद्यालय में रविवार को बीएसएसआरयू (बिहार सेल्स प्रमोशन कर्मचारी संघ) की वार्षिक हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने की, जबकि संचालन सचिव दिलीप सिन्हा ने किया। इस दौरान मांग रखी गई कि सरकार को दवाओं जीएसटी को पूरी तरह से हटाना चाहिए ताकि आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य को लाभ का माध्यम न बनाकर सेवा का विषय माना जाना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष केडी प्रताप ने बताया कि पहले घोषित 20 मई की हड़ताल भारत-पाकिस्तान के मौजूदा हालात को देखते हुए राष्ट्रहित में स्थगित कर दी गई है। अब यह हड़ताल नौ जुलाई को पूरे देश में होगी। कहा गया कि सरकारी अस्पतालों में मेडिकल प्रतिनिधियों के प्रवेश पर लगी रोक हटाई जाए और कार्य करने का अधिकार सुनिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.