अलीगढ़, दिसम्बर 12 -- (सवालों में अस्पताल) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहीं अवैध ओपीडी सेवाओं ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। बिना डिग्री के मेडिकल स्टोर संचालक खुद को डॉक्टर बताकर मरीजों का इलाज करने लगे हैं। दवा काउंटर के पीछे चल रहे इन गैर मानक क्लीनिकों में न तो किसी तरह की योग्य चिकित्सकीय जानकारी है और न ही आपात स्थिति से निपटने की सुविधा। खैर, गभाना, इगलास, अतरौली और मलिन बस्तियों में इन फर्जी डॉक्टरों का नेटवर्क इतना मजबूत हो चुका है कि असली स्वास्थ्य केंद्रों पर इसका सीधा असर दिखने लगा है। शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले मेडिकल स्टोर अब अवैध क्लीनिकों के अड्डे बनते जा रहे हैं। दवा बिक्री के लाइसेंस का फायदा उठाकर कई संचालक उपचार का काम भी करने लगे हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.