प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 26 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में बुधवार को जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी अचानक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान दवाओं के स्टोर रूम में अनियमितता पाए जाने पर डीएम ने दो फार्मासिस्टों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। अस्पताल के सभी विभागों का निरीक्षण कर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जरूरी निर्देश दिए। डीएम ने विभिन्न वार्डो में भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य एवं अस्पताल में मिल रही इलाज की सुविधाओं की जानकारी ली। रजिस्ट्रेशन काउंटर, ओपीडी, लैब, सीटी स्कैन, आईसीयू, फिजियोथेरिपी, अल्ट्रासाउण्ड, ब्लड बैंक आदि का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन से कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर...