रुडकी, दिसम्बर 19 -- झबरेड़ा मार्ग की एक दवाई फैक्ट्री में शुक्रवार को कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। देर शाम तक चली वार्ता के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने कर्मचारियों की अधिकांश मांगें स्वीकार कर ली। जिसके बाद धरना समाप्त हो गया। अपनी मांगों को लेकर फैक्ट्री के बाहर सुबह से ही सैकड़ों कर्मचारी धरने पर बैठ गए। उनकी मांगें थीं कि सुबह की ड्यूटी समय में बदलाव किया जाए। कर्मचारियों को 8:30 बजे की बजाय 9:00 बजे आने व शाम की छुट्टी पूर्व की तरह 5:30 बजे की जाए। इसके अलावा कर्मचारियों की वेतन वृद्धि की जाए। धरने की सूचना मिलते ही झबरेड़ा विधायक विरेंद्र जाती भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों और फैक्ट्री प्रबंधन के बीच मध्यस्थता की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.