रुडकी, फरवरी 10 -- भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक दवा फैक्ट्री में कर्मचारियों ने मांगों को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी गेट पर धरना प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान मौके पर पहुंचे भगवानपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच कहासुनी हो गई। इसे पुलिस ने बामुश्किल शांत कराया। इंजीनियर ललित कुमार के नेतृत्व में धरने पर बैठे श्रमिकों ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 12 सूत्रीय मांग पत्र रखा है। श्रमिकों ने पिछले तीन माह से रुके वेतन का तुरंत भुगतान करने, न्यूनतम मजदूरी मानकों के अनुसार वेतन और ईएसआई-ईपीएफ की सुविधा देने, वेतन का भुगतान हर माह की 7 तारीख तक करने, आठ घंटे से अधिक कार्य करने पर दोगुना ओवर टाइम देने, ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने और बिना नोटिस किसी को न निकालने और सैलरी स्लिप और पंचिंग आईडी कार्ड जार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.