संभल, दिसम्बर 8 -- रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव हिरोनी के पास शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रजपुरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप का अचानक पिछला पहिया निकल गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इसी दौरान सड़क से गुजर रही महिला गाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। कृषि दवाइयों से भरी पिकअप करीब 10 फीट गहरे खंदक में जा गिरी। जिससे दवाइयों के कार्टून फटकर सामान सड़क पर बिखर गया। हादसे के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में भरी दवाइयां गाजियाबाद से बदायूं जिले के विसौली ले जाई जा रही थीं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दवाइयों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। फिलहाल चालक की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दवाइयां बिना बिल के ले जाई जा रही थी। घायल...