बोकारो, जुलाई 22 -- गोमिया। गोमिया सीओ आफताब आलम से वामदलों दलों का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। वामदलों के प्रतिनिधि मंडल ने सीओ को लिखित पत्र सौंपा। जिक्र किया कि बीते 12 जुलाई को गोमिया अंचल कार्यालय में मतदाता सूची एवं चुनाव संबंधी अन्य कार्यों के निष्पादन को लेकर राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई गई थी। उस बैठक में वामदलों को आमंत्रित नहीं किया गया। ऐसे में वामदलों के अंदर काफी रोष है। कहा कि वामदलों की उपेक्षा की जा रही है। यह मांग किया कि भविष्य में इस तरह की बैठकों में वामदलों की उपेक्षा की पुनरावृत्ति न हो इसका ध्यान रखा जाए। प्रतिनिधि मंडल में माकपा के राकेश कुमार, भाकपा (माले) के सुरेंद्र प्रसाद यादव, मुखिया शोभा देवी, माकपा के अजय कुमार नायक व अजय कुमार शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.