जामताड़ा, जनवरी 5 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। राज्य में दलीय आधार पर निकाय चुनाव कराने तथा मतदान ईवीएम से कराने की मांग कों लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में जामताड़ा के गाँधी चौक पर भाजपा द्वारा एकदिवसीय धरना दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह शामिल हुए। उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत राज्य सरकार दलीय आधार पर निकाय चुनाव नहीं कर रही है। कहा कि पहले तो सरकार चुनाव करना ही नहीं चाहती थी लेकिन जब भाजपा के लोग माननीय सुप्रीम कोर्ट गए तो फिर चुनाव कराने को राज हुए लेकिन अब चुनाव कराने में भी गड़बड़ी करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। मंच संचालन कार्यक्रम प्रभारी कमलेश मंडल तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम प्रभारी मोहन शर्मा नें किया। मौक़े पर मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश महामंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.