जामताड़ा, जनवरी 2 -- जामताड़ा। झारखंड में नगर निकायों के चुनाव दलीय आधार पर कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी आंदोलन के मूड में है। इस क्रम में भाजपा पांच जनवरी को जामताड़ा नगर पंचायत एवं सात जनवरी को मिहिजाम नगर परिषद में धरना-प्रदर्शन करेगी। यह जानकारी प्रेस बयान के माध्यम से भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने दी। उन्होंने बताया कि भाजपा चाहती है कि झारखंड सरकार नगर निकायों के चुनाव शीघ्र कराए और चुनाव बैलेट पेपर के बजाय इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से कराए जाएं। जिला अध्यक्ष ने कहा कि पिछली बार झारखंड में नगर निकायों के चुनाव दलीय आधार पर कराए गए थे, इसलिए यही परंपरा वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार को भी जारी रखनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हार के डर से नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं कराना चाहती। सुमित शरण ने स्पष्ट किया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.