नई दिल्ली, मार्च 26 -- राणा सांगा पर टिप्पणी को लेकर बुधवार को करणी सेना के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आगरा में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर हमला बोल दिया। बुलडोजर लेकर पहुंचे करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने ही जमकर तोड़फोड़ की। इसे लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा और सीएम योगी पर सीधा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा है कि रामजी लाल सुमन के घर इसलिए अटैक हुआ है, क्योंकि वह दलित हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उपस्थित रहते हुए भी पीडीए के एक सांसद के घर पर कुछ लोगों द्वारा तोड़फोड़ की हिंसक वारदात जब रोकी नहीं जा सकती है तो फिर ज़ीरो टॉलरेंस तो ज़ीरो होना ही है। अखिलेश यादव पूछा कि क्या मुख्यमंत्री जी का प्रभाव क्षेत्र दिन पर दिन घट रहा है या फि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.