अयोध्या, मार्च 28 -- अयोध्या, संवाददाता। यूपी विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि संविधान में अभिव्यक्ति की आजादी है। सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन करणी सेना द्वारा दलित बिरादरी के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन के घर पर हमला उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कुछ भी कहने का तरीका होता है, लेकिन किसी के घर पर पत्थर मारना और तोड़-फोड़ करना उचित नहीं है। उन्होंने सांसद के घर पर हमले की निंदा की। यह बातें नेता प्रतिपक्ष ने गुरूवार को रानोपाली स्थित कीर्ति चक्र से सम्मानित अमर शहीद राजकुमार यादव के पुत्र शिवम यादव की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करते हए कही। उन्होंने कहा कि शहीद के बेटे की मौत में प्रशासन और एसडीएम का हाथ है। इस दौरान पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय, डॉ. आशीष पाण्डेय दीपू, पार्षद सर्वजीत यादव छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.