देवरिया, दिसम्बर 2 -- देवरिया। दलित समाज के महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक व्यक्ति के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को कुछ लोगों ने एसपी से मुलाकात कर शिकायत की। उन्होने कहा कि दलित समाज की महिलाओं के विरूद्ध एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी किया जा रहा है। उस व्यक्ति द्वारा अभद्र टिप्पणी का पोस्ट सोशल मीडिया पर डालकर जानबूझकर दलित समाज को अपमानित किया जा रहा है। शिकायत करने वालों में चन्द्रशेखर राव, मुकेश कुमार, तेज प्रताप यादव, संतोष कुमार, रामयोगेन्द्र भारती, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...