बोकारो, दिसम्बर 7 -- जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि। हाड़ी जाति विकास मंच के संरक्षक सह मजदूर नेता बहादुर हाड़ी की आठवीं पुण्यतिथि संडे बाजार हरिजन दुर्गा मंदिर के समीप मनायी गयी। प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। राकोमयू नेता सुबोध सिंह पवार ने कहा कि स्व हाड़ी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने के साथ-साथ श्रमिक राजनीति में भी हमेशा सक्रिय रहे। उन्होंने दलित समाज के उत्थान में अहम भूमिका निभायी। मंच के संरक्षक शैलेंद्र राम ने कहा कि उनकी ऊर्जावान जीवन शैली से प्रेरणा लेने की जरूरत है। अजय हरि, जयनाथ तांती, श्याम नारायण सतनामी, विजय हरि, रघु हरि, उपेंद्र हरि, लालू राम, रिंकु हरि अमित, संतोष, जीरा देवी, पंसस रुमा देवी, नंदिनी देवी, सकुन, कोमल, छोटी, डुग्गू, चारु आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.