रांची, अक्टूबर 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि केंद्र की सत्तासीन नरेंद्र मोदी सरकार ने दलित विरोधी अभियान को आरएसएस के इशारे पर तेज कर दिया है। दलित समुदाय न्याय की आस में कांग्रेस के साथ संघर्ष करने को खड़ा है। जब रायबरेली में युवक की हत्या की जा रही थी, उस समय उनके द्वारा राहुल गांधी का नाम लेना यह दर्शाता है कि आज पूरे देश का दलित, ओबीसी, आदिवासी समुदाय राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के साथ खड़ा है और न्याय की आवाज बुलंद करना चाहता है। धर्म की इस कुंठित मानसिकता को झारखंड में आगे बढ़ाने की कोशिश में झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी लगे हैं। मुस्लिम और ईसाई समुदाय को लगातार धर्म के आधार पर निशाना बनाने में लगे हैं। देश और राज्य के समसामयिक मुद्दे उन्हें नहीं दिखते। भाजपा झार...