जहानाबाद, फरवरी 13 -- अरवल, निज संवाददाता । हिंदुस्तान आवामी मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरोज सिंह ने अम्बेडकर वाचनलय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि हम पार्टी 28 फ़रवरी को पटना के गांधी मैदान में दलित समागम सम्मेलन का आयोजन करने जा रहा है। उन्होंने दलित समागम को सफल बनाने का आह्वान किया। सम्मेलन में पार्टी के संस्थापक केंद्र सरकार के मंत्री जितनराम मांझी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी संबोधित करेंगे। इस मौके पर हम के जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, जिला महासचिव शैलेश कुमार, सुदर्शन चन्द्रवंशी, अरवल प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार, प्रेम राज सहित कई लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.