गया, फरवरी 25 -- हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा सेकुलर के स्थानीय इकाई के कार्यकर्ता की बैठक बांकेबाजार में मंगलवार को की गई। पटना के गांधी मैदान में 28 फरवरी को होने वाली दलित समागम विशाल रैली के सफल बनाने पर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्षता कर रहे प्रखंड अध्यक्ष अजमत खान ने कहा कि रैली को सफल बनाने के साथ भारी संख्या में लोगों के पहुंचने पर विचार-विमर्श किया। कार्यकर्ताओं को शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया। प्रखंड अध्यक्ष अजमत खान, जिला उपाध्यक्ष एकराम खान, महेंद्र मांझी, विनय मंडल बीरेंद्र, शर्मा, साजिद हुसैन, अजय दास, चंद्रशेखर मांझी, अशोक मांझी, लोहड़ी मांझी, संतोष मांझी, संजय मांझी, संजय पासवान आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...