मधेपुरा, फरवरी 22 -- मधेपुरा। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्यूलर क ी ओर से पटना के गांधी मैदान में 28 फरवरी क ो आयोजित दलित समागम रैली क ी तैयारी क ो लेकर जनसंपर्क अभियान जारी है। हम पार्टी के वरीय जिला उपाध्यक्ष मोनिका ठाकुर ने टीम के साथ सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बेहरी, मानपुर, रूपौली, दुलार-पिपराही और कमरगामा पंचायत के दलित टोले में जाकर दलितों सहित अन्य लोगों से दलित समागम रैली में भाग लेने क ी अपील क ी। उन्होंने कहा कि देश क ी आजादी के 78 साल बाद भी दलित समाज क ो राजनीति में न तो उचित भागीदारी मिल पायी है और न ही आर्थिक स्थिति में सुधार हो पाया है। मौके पर मोनिका ठाकुर, मनोज ठाकुर सहित दर्जनों महिलाएं शामिल रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...