प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 20 -- देहात कोतवाली के एक गांव की 20 साल की अनुसूचित जाति की युवती से बुधवार शाम पड़ोसी गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों दी तो लोगों ने थाने पहुंचकर खूटाघाट महकनी के रहने वाले विकास सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया। सिटी चौकी इंचार्ज अतुल तिवारी ने आरोपी विकास सिंह को मोहनगंज तिराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...