संभल, दिसम्बर 16 -- संभल, संवाददाता। हयातनगर थाना क्षेत्र में दलित युवती को दूसरे समुदाय का युवक बहला-फुसलाकर ले गया। मजदूरी कर परिवार के लोग वापस लौटे, तो उन्हें जानकारी हुई। परिजनों ने युवती की तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं लगा। परिजन थाने पहुंचे और दूसरे समुदाय के युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी परिवार रविवार को मजदूरी करने गया था। घर पर उनकी बेटी थी, इसी दौरान मौका पाकर गांव निवासी दूसरे समुदाय का युवक युवती को बहला-फुसलाकर ले गया। परिवार के लोग घर लौटे तो उन्होंने तलाश शुरू की। परिजन थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी उमेश सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर युवती की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान...