अंबेडकर नगर, जनवरी 3 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के बरौना गांव में दलित युवक के साथ गाली गलौज और मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच महिलाओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। बरौना निवासी विपिन कन्नौजिया पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने दिए तहरीर में कहा है कि गांव की शकुंतला, रेनू देवी, शीला देवी, रुशुम और किरण देवी ने साजिश के तहत उस पर ईंट-पत्थर व लकड़ी से हमला कर दिया। हमले में उसकी आंख के नीचे और बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट लगी है। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व परिजनों के हस्तक्षेप से पीड़ित की जान बच सकी। घटना के बाद दहशत में आए पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। कोतवाली प्रभ...