नोएडा, जनवरी 29 -- दादरी, संवाददाता। दादरी कोतवाली क्षेत्र की चौकी में दलित युवक को पूरी रात अवैध हिरासत में रखकर उसके साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने गुरुवार को कोतवाली पहुंचकर आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने विभागीय जांच का हवाला देकर ग्रामीणों को जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव में रहने वाले दो सगे भाइयों में बुधवार को किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इसके बाद संबंधित चौकी पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया। कुछ देर बाद एक संगठन के कार्यकर्ता महिलाओं के साथ कोतवाली पहुंचे और दोनों भाइयों का घरेलू मामला बताकर विवाद खत्म करने की बात कही। आरोप है कि पुलिस भड़क गई। पुलिस ने संगठन के एक कार्यकर्ता को हिरासत में ले लिया। उसके साथ मारपीट की और अन्य लोगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.