प्रयागराज, अप्रैल 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। इसौटा गांव में दलित युवक की हत्या के तीसरे दिन भी पुलिस का पहरा कायम है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस व पीएसी की तैनाती कायम है। ग्रामीणों के हंगामे व चक्काजाम के बाद पुलिस अब तक आठ हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उधर, मृतक के घर पर राजनीति दलों के नेताओं व जनप्रतिनिधियों के आकर ढांढस बंधाने का सिलसिला जारी है। करछना थाना क्षेत्र के इसौटा गांव में अशोक कुमार के पुत्र देवी शंकर का रविवार की सुबह बगीचे में अधजला शव मिला था। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक देवी शंकर का हत्यारोपी के परिवार की एक युवती से नजदीकी संबंध थे। इससे नाराज होकर साजिश के तहत देवी शंकर को गेहूं काटने के बहाने बुला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.